फिल्म में भूतिया घर की कहानी को मजेदार ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। अक्षय कुमार, जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में अपने खास अंदाज का जादू बिखेरने वाले हैं। वहीं प्रियदर्शन का निर्देशन इस फिल्म को एक नया और मजेदार टच देने वाला है। जयपुर शेड्यूल में शहर की फेमस लोकेशन्स पर कई आउटडोर शूट्स शामिल हैं, जो फिल्म को एक खूबसूरत सांस्कृतिक माहौल देंगे।