अभिनेता जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड'के साथ रिलीज होगी। गुरुवार को ट्रेलर लॉन्च मौके पर जॉन ने कहा, रिलीज डेट क्लैश होने की चिंता नहीं। जब जॉन से पूछा गया कि क्या रिलीज डेट क्लैश होने से उनकी फिल्म के बिजनेस और अक्षय कुमार से रिलेशन पर कोई प्रभाव पड़ेगा तो उन्होंने कहा, 'अक्षय उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं। मुझे लगता है कि दोनों एक दिन रिलीज हो सकती है और वो चल भी सकती है। दोनों ही फिल्मों को पर्याप्त स्क्रीन्स मिलने की पूरी उम्मीद है।'