सोर्स ने बताया कि आलिया भट्ट इस समय अपनी पूरी देखभाल कर रही हैं और अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, रणबीर कपूर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान जल्द पिता बनने को लेकर अपना उत्साह दिखाया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का एक साथ प्रमोशन शुरू कर दिया है और इस तरह से ये कपल एक-दूसरे के साथ समय बिता रहा है। वहीं, आलिया भट्ट को अपनी मां और सास से मदद मिलती रहती है।