5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 साल का लंबा इंतजार, 6 बार हुई पोस्टपोन; जब पर्दे पर आई ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Bollywood Movie: बॉलीवुड में अक्सर कई फिल्मो की रिलीज डेट बदली जाती है, जिससे कई लोगों में उसका क्रेज भी खत्म हो जाता है। लेकिन एक ऐसी फिल्म है जिसकी रिलीज डेट सबसे ज्यादा बार बदली गई और जब फ्लोर पर आई तो फिल्म ने इतिहास रच दिया था।

3 min read
Google source verification
Bollywood blockbuster film 6 time postponed after release create history box office collection

बॉलीवु़ड फिल्म जो 6 बार हुए पोस्टपोन

Brahmastra movie postpone history: फिल्मी दुनिया में किसी फिल्म का टलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन क्या आप किसी ऐसी फिल्म के बारे में सोच सकते हैं जिसे एक-दो बार नहीं, बल्कि आधा दर्जन बार पोस्टपोन किया गया हो? एक वक्त तो ऐसा था जब लोग मजाक में कहने लगे थे कि यह फिल्म कभी रिलीज होगी भी या नहीं। लेकिन जब यह पर्दे पर उतरी, तो इसने न केवल सन्नाटे को शोर में बदल दिया, बल्कि बॉक्स ऑफिस के सूखे को भी खत्म कर दिया। इस फिल्म ने पहले दिन ही शानदार कमाई कर 75 करोड़ कमा डाले थे।

सबसे ज्यादा बार हुई ये फिल्म पोस्टपोन (Brahmastra movie postponement history)

इस फिल्म का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम रोमांचक नहीं है। साल 2014 में इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ था। तब किसी ने नहीं सोचा था कि इसे सिनेमाघरों तक पहुँचने में 8 साल लग जाएंगे। शुरुआत में इसे 2016 में रिलीज होना था, लेकिन वीएफएक्स (VFX) और भारी-भरकम बजट के कारण काम खिंचता गया। इसके बाद रिलीज डेट्स का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ जिसने इसे बॉलीवुड की 'सबसे ज्यादा पोस्टपोन होने वाली फिल्म' का टैग दिला दिया।

पहले 2019 के स्वतंत्रता दिवस की तारीख तय हुई, फिर इसे क्रिसमस तक टाला गया। बात यहीं नहीं रुकी; इसे सितंबर 2020 और फिर दिसंबर 2020 के लिए आगे बढ़ाया गया। इसी बीच कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को रोक दिया, जिससे फिल्म एक बार फिर ठंडे बस्ते में चली गई। आखिरकार, तमाम बाधाओं को पार करते हुए 9 सितंबर 2022 को यह फिल्म रिलीज हुई।

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' का धमाका (Brahmastra Part One Shiva VFX budget)

इतने लंबे इंतजार के बाद जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म रिलीज हुई, तो इसने ओपनिंग डे पर ही 75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। कोविड के बाद यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसने दर्शकों को इतनी बड़ी तादाद में थिएटर वापस खींचने का काम किया। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 418 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी सफलता की कहानी खुद बयां करता है।

'ड्रैगन' से 'ब्रह्मास्त्र' बनने का सफर (Ranbir Alia first movie together)

फिल्म से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो आज भी फैंस को हैरान करती हैं। क्या आप जानते हैं कि अयान मुखर्जी ने पहले इसका नाम 'ड्रैगन' रखा था? चूंकि फिल्म के हीरो का अग्नि से गहरा कनेक्शन था, इसलिए यह नाम सोचा गया था। हालांकि, बाद में भारतीय पौराणिक कथाओं के आधार पर इसका नाम बदलकर 'ब्रह्मास्त्र' किया गया, जो फिल्म की कहानी पर बिल्कुल सटीक बैठा।

इस फिल्म की एक और बड़ी खूबी शाहरुख खान का 'मोहन भार्गव' के रूप में कैमियो था, जिसने 'स्वदेश' की यादें ताजा कर दीं। वहीं, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे दो दिग्गज करीब 20 साल बाद एक ही फिल्म का हिस्सा बने। आज जब हम इस फिल्म को पीछे मुड़कर देखते हैं, तो समझ आता है कि सब्र का फल वाकई मीठा होता है। फिलहाल, फैंस अब बेसब्री से इसके अगले पार्ट 'देव' का इंतजार कर रहे हैं।