1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट-कैटरीना कैफ से लेकर ये बड़े सितारे भारत में नहीं डाल सकते हैं वोट, जानें वजह

बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में वोट नहीं डाला है क्योंकि उनके पास भारत में वोट डालने का अधिकार ही नहीं है। आइए उन 5 बॉलीवुड सितारों के नाम जानते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

May 22, 2024

alia bhatt katrina kaif dont have voting rights

इन बॉलीवुड स्टार्स के पास नहीं है इंडिया में वोट डालने का अधिकार

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार्स की फोटोज वोट डालते हुए वायरल हो रही है। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में वोट नहीं डाला है क्योंकि उनके पास भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ तक के नाम शामिल हैं। आइए इसके पीछे की वजह और उन सभी बॉलीवुड स्टार्स के नाम जानते हैं, जिनके पास भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश की नागरिकता है। यही वजह है कि भारत में रहकर भी आलिया भट्ट के पास यहां वोट डालने का अधिकार नहीं है। आलिया भट्ट के साथ-साथ उनकी मम्मी रोना राजदान भी इंडिया में वोट नहीं डाल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने एक बार फिर किया देश का नाम रोशन, मिला ये सम्मान

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी भारतीय नहीं हैं। उनके पास ब्रिटिश की नागरिकता है, इसलिए उन्होंने भी लोकसभा चुनाव 2024 में वोट नहीं डाला है। उनके पास भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है।

जैकलिन फर्नांडीस

इस लिस्ट में जैकलिन फर्नांडीस का नाम भी शामिल है। जैकलिन के पास श्रीलंका की नागरिकता है, इसलिए वह भारत में वोट नहीं डाल सकती हैं।

नोरा फतेही

फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही भले ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं, लेकिन वह कनाडा की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस के पास कनाडा की नागरिकता है, इसलिए उनके पास भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: गरीबी में बीता नोरा फतेही का बचपन, घूम-घूम कर बेचती थीं लॉटरी टिकट, जानिए एक्ट्रेस बनने की पूरी कहानी

इमरान खान

इस लिस्ट में एक्टर इमरान खान का नाम भी शामिल है। दरअसल, इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उनके पास वहीं की नागरिकता है। यही वजह है कि इमरान खान भी भारत में वोट नहीं डाल सकते हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग