
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है। आलिया इन दिनों अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिकाएं है। आलिया ने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को एक अलग स्तर पर ले जाएगी जिसके कारण वह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

आलिया ने कहा , 'हम लोग बहुत उत्साहित है फिल्म को लेकर। जाहिर सी बात है हम अपनी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित ही रहेंगे लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर अधिक उत्साहित है क्योंकि यह फिल्म एक कदम आगे की है।'

आलिया ने कहा, 'मैं आर्ट की बात कर रही हूँ, यह फिल्म सिनेमा को एक अलग स्तर पर लेकर जाएगी जिसके कारण मैं अगले वर्ष को लेकर बहुत उत्साहित हूँ।'