9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यंग हो गई हैं श्रीदेवी और अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन बेटी, साउथ की फिल्मों में बनीं बड़ी एक्ट्रेस

1997 में आई फिल्म जुदाई में श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की तिगड़ी ने खूब धमाल मचाया था। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। उस साल ये फिल्म हिट फिल्म्स में शामिल हुई थी। इस फिल्म कादर खान, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, परेश रावल, उपासना सिंह और सईद जाफरी भी नजर आ थे। इन सबके अलावा आपकी नजर उन दो बच्चों पर तो जरूर गई होगी जो अक्सर कभी श्रीदेवी तो कभी उर्मिला के इर्द गिर्द घूमते रहते हैं।

2 min read
Google source verification
alisha baig who played sridevi and anil kapoor daughter in film judaai

alisha baig who played sridevi and anil kapoor daughter in film judaai

फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर इन दो बच्चों के माता पिता बने थे। इन बच्चों ने भी फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता था। दोनों बच्चों की क्यूटनेस को भी फैंस ने काफी पसंद किया था, लेकिन वहीं क्यूट बच्चे काफी बड़े और डैशिंग हो गए हैं। 6 महीने की उम्र से फिल्मों में काम कर रही अलीशा बेग अब काफी बड़ी हो गई हैं और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी हिरोइन बन गई हैं। हाल ही में वो तेलुगु फिल्म बसंती में नजर आई थीं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि ये फिल्म की वहीं छुटकी है।

इसके साथ ही ओमकार कपूर फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी के ऑनस्क्रीन बेटे के रोल में नजर आए थे। आज ओमकार 35 साल के हो गए हैं और बेहद स्मार्ट दिखते हैं. बताते चलें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में बतौर बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'मासूम' (Masoom) से की थी।

आपको बता दें कि फिल्म जुदाई में सबने अपने किरदार के साथ न्याय किया था। श्रीदेवी का किरदार जरूर निगेटिव था, लेकिन उन्हें इसके लिए खूब सराहना मिली थी। बताया जाता है वो इस दौरान प्रेग्नेंट भी थीं। ये फिल्म 1994 में आई तेलुगु फिल्म सुभलग्नम की रीमेक थी। फिल्म की जमकर कमाई हुई। फिल्म ने 28.77 करोड़ की कमाई की और 1997 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।