4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amar Singh ने कुछ महीने पहले वीडियो जारी कर बच्चन परिवार से मांगी थी माफी, Amitabh-Jaya के रिश्ते पर उठाए थे सवाल

भारतीय राजनीति का जाना माना चेहरा रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन (Amar Singh Died) हो गया। एक वक्त था जब बिग बी और अमर सिंह की दोस्ती (Amitabh Bachchan and Amar Singh friendship) के चर्चे हुआ करते थे।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Aug 01, 2020

Amar Singh posted apology video for Bachchan family

Amar Singh posted apology video for Bachchan family

नई दिल्ली | भारतीय राजनीति का जाना माना चेहरा रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन (Amar Singh Died) हो गया। अमर सिंह लंबे समय से सिंगापुर में अपना इलाज करा रहे थे। अमर सिंह के निधन की खबर सामने आते ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सिर झुकाए हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की। एक वक्त था जब बिग बी और अमर सिंह की दोस्ती (Amitabh Bachchan and Amar Singh friendship) के चर्चे हुआ करते थे। 10 साल पहले दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई थी। हालांकि कुछ महीने पहले सिंगापुर से ही अमर सिंह ने वीडियो पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन और उनके पूरे परिवार से माफी (Amar Singh posted apology video) मांगी थी। उन्होंने अस्पताल से वीडियो (Amar Singh Video) जारी कर अपने पुरानी बातों के लिए बिग बी से माफी मांगी थी।

अमर सिंह ने वीडियो में कहा था कि मैं अपनी पुरानी बातों के लिए अमिताभ जी से माफी मांगना चाहता (Amar Singh apologized) हूं। उन्होंने कहा था कि अमिताभ बच्चन हर साल उन्हें जन्मदिन बधाई देते हैं। पिता की पुण्यतिथि पर अमित जी का मैसेज आया जिसके बाद मैं काफी भावुक हो (Amar Singh got emotional) गया। हालांकि एक वक्त ऐसा आया था जब अमर सिंह अपनी दोस्ती भूलकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके परिवार कई टिप्पणियां कर बैठे थे। उन्होंने जया बच्चन से कहा था कि वो राज्यसभा में बड़ी ही बेबाकी से बोल रही थीं कि हमारे हाथ में रिमोट होता है अगर नहीं देखना है तो टीवी बंद कर सकते हैं। तो फिर जया जी (Jaya Bachchan) अपने परिवार पर ये लगाम क्यों नहीं लगाती।

अमर सिंह ने पूरे बच्चन परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब आपके पति अमिताभ जी जुम्मा चुम्मा करते हैं तो क्यों नहीं रोकती आप, जब आपकी बहु ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) ने ऐ दिल है मुश्किल (Ae Dil Hai Mushkil) में किसिंग सीन दिए थे तो क्यों नहीं रोका आपने, जब आपका बेटा अभिषेक नग्न हिरोइनों के साथ फिल्में करता है तब क्यों नहीं कुछ समझाती आप। पहले अपने घर को सुधारिए, रोमांस दिखाने के लिए जरूरी नहीं कि ये सब दिखाया जाए रपट जइयो तो हमे ना बुलईयो ये सब कैसे सही है। अमर सिंह की इस तरह की टिप्पणी से हर कोई हैरान रह गया था।

बता दें कि अमर सिंह (Amar Singh) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आर्थिक संकट के वक्त मदद की थी उसके बाद से दोनों में काफी गहरी दोस्ती हो गई। अमर सिंह का सिर्फ अमिताभ से ही नहीं बल्कि पूरे परिवार से अच्छा बॉन्ड बन गया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब अमर सिंह ने अमिताभ के खिलाफ कई विवादित बयान दे दिए जिनमें से एक पनामा पेपर लीक मामला भी था। वहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते (Amitabh Jaya relation) को लेकर भी कहा था कि हमारी दोस्ती से पहले ही दोनों अलग रहते थे। बता दें कि अमर सिंह पिछले डेढ़ महीने से आईसीयू में थे।