
Ameesha Patel Next Film: 'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद अमीषा पटेल अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। अमीषा की अगली फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू', 1 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमीषा पटेल मुख्य कलाकार नहीं हैं। वो एक छोटे रोल में नजर आएगी। फिल्म में लीड रोल रोहित राज और डेजी शाह और अर्जुन रामपाल का है। इस फिल्म को कलैयारासी सथप्पन और गणेश महादेवन ने निर्देशित किया है। फिल्म एक कातिल की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है।
अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। ये फिल्म अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने अमीषा के फिल्मी करियर में फिर से जान फूंक दी है। अमीषा पटेल की बीते कुछ सालों में फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही थीं।
Updated on:
27 Aug 2023 04:55 pm
Published on:
27 Aug 2023 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
