
इस साल होगीं अमिताभ बच्चन की तीन बड़ी फिल्में रिलीज़
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक 77 वर्ष के हो चुके हैं। आज भी अमिताभ बच्चन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट अपडेट किया है इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने इस साल आने वाली फिल्मों की लिस्ट लिखी है जिसमें उनकी रिलीज़ डेट भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में लिखा है- 'मेरी अगली फिल्म लाइन-अप, 17 अप्रैल गुलाबो सिताबो, 8 मई झुंड, 17 जुलाई चेहेर, जीवन चलने का नाम, चलते रहो सुबह शाम।'
दिग्गत अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की इस साल पहली फिल्म 17 अप्रैल 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक अलग अवतार में दिखाई देगें। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। पोस्टर को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
फिल्म 'झुंड' (Jhund) 8 मई को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म मे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोच की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज़ हो चुका है। इस टीजर में अमिताभ बच्चन की झलक तो नहीं लेकिन उनकी दमदार आवाज़ सुनने को मिली।
थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ (Chehre) में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) संग दिखाई देंगे। ये फिल्म पहले 24 अप्रैल में रिलीज़ होनी थी। लेकिन अब ये फिल्म 17 जुलाई रिलीज़ होगी। ‘चेहरे’ में रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है।
Published on:
23 Jan 2020 02:20 pm
