मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की संख्या माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 2.4 करोड़ से अधिक हो गई है। ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में अमिताभ, शाहरुख खान (2.26 करोड़), सलमान खान (2.07 करोड़), आमिर खान (1.93 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (1.58 करोड़) और दीपिका पादुकोण (1.68 करोड़) जैसे कलाकारों से आगे हैं।