
बॉलीबुड के बॉस विस्वास यानी अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म दशमी को लेकर लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिषेक के साथ यामी गौतम भी नजर आऩे वाली हैं। ऐ तो सभी जानते है कि अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। अमिताभ बच्चन भले ही 79 साल के हो गए हो लेकिन वह आज भी काफी एक्टिव है। वह हाल ही में झुंड में नजर आए थे। अब अमिताभ रनवे में नजर आऩे वाले हैं। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने पिता अमिताभ के बारे में बात करते हुए अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा साझा किया है।
एक्टर ने बताया कि जब वो पढ़ाई के लिए स्विट्जरलैंड के बोर्डिंग स्कूल चले गए थे। अकसर अपने पिता से अपने ग्रेड छुपाया करते थे। उन्होंने बताया कि जब परीक्षा में उनके खराब नंबर आते थे तो वो अपने पिता की डांट से डरकर रिपोर्ट कार्ड छुपा लिया करते थे। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने एक बार उनका रिपोर्ट कार्ड मंगवा लिया था, जबकि अभिषेक ने अपने रिजल्ट को उनसे दूर रखने की पूरी कोशिश की थी।
अभिषेक ने बताया कि, ”मैं डाकिये का इंतजार करता था और सोचता था कि रिपोर्ड कार्ड मिलते ही मैं इसे छुपा दूंगा। तब तक इसे छुपाकर रखूंगा जब तक वापस स्विट्जरलैंड नहीं चला जाता। लेकिन एक दिन घर के इंटरकॉम में पापा का फोन आया। उनके पास मेरा रिपोर्ट कार्ड था और वो अपनी स्टडी में बैठकर उसे जोर से पढ़ रहे थे। मेरे मन में ख्याल आ रहे थे कि उन्हें मेरा रिजल्ट कार्ड कैसे मिला? क्या उन्होंने डाकिये को रिशवत दी होगी? क्या वो मुझसे पहले जाग गए थे?
दरअसल एक इंटरव्यू में एक्टर से पूछा गया कि जब उनके खराब ग्रेड आते थे तो उन्हें डांट पड़ी है? जिसपर एक्टर ने कहा, ”वाट तो नहीं लगी लेकिन बैठ कर समझाया गया है कि देखो बेटा, हम इतना संघर्ष करके पैसा कमाते हैं, मेहनत करके पढ़ा-लिखा रहे हैं। इसका ये मतलब नहीं है कि तुम उधर मस्ती करो। तुम्हें जिम्मेदार बनना होगा। एक्टर ने आगे कहा,”मेरे पिता ने मुझपर कभी हाथ नहीं उठाया, ना ही ऊंची आवाज में बात की। और इसकी कभी जरूरत भी नहीं पड़ी। वो बस आराम से बोलते थे और पूरे घर को समझ आ जाता था।” अभिषेक ने कहा कि उनकी मां यानी जया बच्चन ने कई बार उन्हें पीटने की कोशिश की, लेकिन क्योंकि वो फुर्तीले थे तो अपनी मां के हाथ नहीं आते थे।
Published on:
05 Apr 2022 04:36 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
