2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म के सेट से आई सुपरस्टार की तस्वीर, होगी 2018 की धमाकेदार..

अमिताभ ने इस फिल्म को खास कहा है

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 16, 2017

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

आमिर खान भले ही कम फिल्में करते हों लेकिन उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। गौरतलब है कि आमिर खान की वर्ष 2017 में सिर्फ एक ही फिल्म आई 'सीक्रेेट सुपरस्टार'। हांलांकि इस फिल्म में आमिर खान का लीड रोल नहीं था। सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान सर्पोटिंग रोल में थे। अब दर्शकों को उनकी आगामी मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में आमिर का लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस फिल्म में सिर्फ आमिर ही नहीं बल्कि एक और दिग्गज अभिनेता हैं। जी हां हम बात कर रहें हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। इस फिल्म में आमिर और अमिताभ के अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी दिखेंगे। अमिताभ भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग अभी थाईलैंड में चल रही है। अमिताभी ने फिल्म ठग्स आॅफ हिंदुस्तान के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही अमिताभ ने इस बात की भी जानकारी दी कि फिल्म की शूटिंग फिलहाल थाईलैंड में चल रही है।

अमिताभ ने सेट से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने गर्म कपडे पहन रखे हैं और सिर पर कैप भी लगा रखी है। अमिताभ ने इस फिल्म को खास कहा है और वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। दूसरी ओर आमिर खान भी अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। आमिर का कहना है कि वे बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी सपने की तरह है।

आमिर ने कहा, जिस सुपरस्टार का मैं इतना बड़ा फैन रहा हूं.. उनके साथ काम करना शानदार है। गौरतलब है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी हैं। इससे पहले भी कैटरीना कैफ और आमिर खान साथ में काम कर चुके हैं। दोनो ने साथ में फिल्म धूम 3 में साथ काम किया है। दर्शकों को आमिर और कैटरीना की जोडी कापफी पसंद आई थी। अब दर्शकों को ठग्स आॅफ हिंदुस्तान का काफी बेसब्री से इंतजार है।

Story Loader