2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Border 2 Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने रविवार को काटा गदर, 10वें दिन 3 बड़ी फिल्मों को धोया

Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को भी बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं। आइये जानते हैं 10वे दिन फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा...

2 min read
Google source verification
Border 2 Box Office Collection Day 10 sunny deol second sunday beat 3 movie Pathaan rrr record

बॉर्डर 2 ने रविवार को किया शानदार कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 10: फेमस डायलॉग है, 'हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं', लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस समय एक ही बाजीगर है और वो हैं सनी देओल । फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे कि शुरुआती चार दिनों के बाद इसकी कमाई ठंडी पड़ जाएगी, वह पूरी तरह गलत साबित हुए हैं। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन को जो छप्परफाड़ कमाई है, उसने साबित कर दिया है कि दर्शकों के दिल में देशभक्ति का जज्बा अब भी उफान पर है।

बॉर्डर 2 ने रविवार को किया धमाका (Border 2 Box Office Collection Day 10)

1 फरवरी यानी दूसरे रविवार को बॉर्डर 2 ने बंपर कमाई करते हुए 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, यह पहले रविवार के मुकाबले कम है, लेकिन दूसरे शनिवार फिल्म ने 17.75 करोड़ की ही कमाई की थी और अगले दिन ही कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 275.25 करोड़ रुपये हो गया है। बॉर्डर 2 का बजट 275 करोड़ कहा जा रहा था। ऐसे में सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि फिल्म ने महज 10 दिन मे ही अपनी बजट पूरा कर लिया है और अब यह पूरी तरह मुनाफे की तरफ बढ़ रही है।

बॉर्डर 2 ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ा (Border 2 Broke 3 Movie Record)

कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है। अपने 10वें दिन की हिंदी कमाई के मामले में सनी देओल ने शाहरुख खान की 'पठान' (13.5 करोड़), यश की 'KGF 2' (18.25 करोड़) और यहां तक कि 'RRR' (20.5 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनिया भर में भी फिल्म का डंका बज रहा है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 372 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

शाम के शोज रहे 'हाउसफुल' (Border 2 Sunday Collection)

रविवार की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला है। सुबह के शोज में जहां ऑक्यूपेंसी 18% के करीब थी, वहीं शाम होते-होते यह 52.61% तक पहुंच गई। यानी शाम के समय सिनेमाघरों में पैर रखने की जगह नहीं थी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की अदाकारी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भले ही 10वें दिन फिल्म ने इतिहास रचा है, लेकिन असली परीक्षा आज (दूसरे सोमवार) से शुरू होगी। इस हफ्ते कोई बड़ी छुट्टी नहीं है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि कलेक्शन में गिरावट आ सकती है।

Story Loader