8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन नहीं उठाते हैं फैमिली का फोन, पूछने पर उल्टा डांटते हैं, पत्नी जया बच्चन ने खोली पोल

जया बच्चन ने वीडियो कॉल पर कहा, “इनके पास 5-7 फोन हैं, लेकिन कभी फोन उठाते नहीं हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Aug 06, 2024

Jaya Bachchan On Amitabh Bachchan: दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में उन्होंने पति अमिताभ बच्चन की पोल खोल दी थी। उन्होंने बताया कि बिग बी कभी फोन नहीं उठाते हैं, और ना ही मैसेज का जवाब देते हैं।

Amitabh Bachchan KBC News: जब अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा शो में गेस्ट के रूप में आई थीं, तो जया बच्चन ने वीडियो कॉल पर कहा, “इनके पास 5-7 फोन हैं, लेकिन कभी फोन उठाते नहीं हैं। अगर कोई गंभीर बात हो जाए, तो ये उल्टा हमें डांटते हैं कि हमें फोन क्यों नहीं किया।”

नव्या नंदा ने सुनाया मजेदार किस्सा

नव्या नंदा ने एक मजेदार किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार नानी जया बच्चन ने फैमिली ग्रुप में मैसेज किया कि वह फ्लाइट में बैठ गई हैं और जल्द ही घर पहुंचेंगी। सभी ने मैसेज पर रिप्लाई किया, लेकिन नाना अमिताभ बच्चन ने उस मैसेज को 4 घंटे बाद देखा, तब तक नानी घर पहुंच चुकी थीं।

सेल्फ डिफेंस में उतरे अमिताभ

नव्या की बात सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बचाव में कहा, “शायद मैं उस जगह पर था, जहां समय लगा होगा उस मैसेज को पहुंचने में। आजकल अक्सर ऐसा होता है।” इसके बाद श्वेता नंदा ने कहा, “उन चार घंटों में आप ब्लॉग लिखेंगे, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे लेकिन मैसेज नहीं देखेंगे।” इस पर बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इंटरनेट गड़बड़ है, हम क्या करें।”

51 साल से हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं दोनों

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पहली मुलाकात ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गुड्डी’ (1971) के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने 3 जून 1973 को शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं, श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन।