1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amrita Singh ने Sara Ali Khan को दो बार दिखाया आईना

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली ख़ान जो लोग उन्हें काफ़ी लंबे समय से फ़ॉलो कर रहे हैं। वह यह जानते हैं कि सारा अली ख़ान पहले काफ़ी मोटी थी। जिसके कारण उन्हें आए दिन ट्रॉल का सामना करना पड़ता था। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी बॉलीवुड की जर्नी की शुरुआत की उन्होंने ख़ुद को स्लिम होने के साथ साथ फ़िट भी कर लिया है। सारा अली ख़ान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी माँ अमृता सिंह ने एक बार नहीं बल्कि दो बार उनकी माँ ने उनकी आँखों से पर्दा उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 18 Dec 2021, 12:47 PM IST

sara_ali_khan.jpg

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सारा अली ख़ान इन दिनों अपनी फ़िल्म अतरंगी रे ( Atrangi Re ) को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी हुई है। अभिनेत्री सारा अली ख़ान अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में ज़बरदस्त तरीक़े से लगी हुई है। फ़िल्म में उनके साथ (Akshay Kumar ) दिखने वाले हैं और साथ ही धनुष के साथ वह नज़र आएंगी। सारा अली ख़ान सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है। और अक्सर अपनी नई या पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फ़ैन्स के साथ साझा करते रहती है। सारा को जो भी लोग फ़ॉलो करते हैं वो ये बात जानते होंगे कि सारा अली ख़ान पहले काफ़ी ज़्यादा मोटी थी। जिसके कारण उन्हें काफ़ी ज़्यादा (Trolling ) का भी सामना करना पड़ा। लेकिन बॉलीवुड जर्नी शुरू करने से पहले उन्होंने ख़ुद को (Slim ) और साथ साथ फ़िट भी कर लिया। और इसके लिए उनकी माँ अमृता सिंह ने आईना दिखाया। सारे ने कहा- ऐसा एक बार नहीं दो बार उनकी माँ ने उन्हें आईना दिखाया है।


सारा की वेट लॉस जर्नी

सारा अली ख़ान ने हाल ही में अपनी वेट लॉस जर्नी को लोगों के सामने लाया है। सारा अली ख़ान ने बताया कि उनकी माँ अमृता सिंह ने उन्हें ख़ुद के अंदर बदलाव लाने की बात कही थी। आरजे सिद्धार्थ के साथ बातचीत के दौरान इस बात का ख़ुलासा हुआ था सारा अली ख़ान ने बातचीत के दौरान बताया कि जब मैं बहुत मोटी थी, तो मेरी माँ ने मुझे बताया कि बेटा टुन टुन का ज़माना गया। और अगर तुम्हें एक्ट्रेस बनना है तो दूसरी एक्टर्स की तरह तुम्हें स्वस्थ रहना होगा और अपने वज़न को कम करना होगा। साथ ही तुम्हें अपनी हेल्थ के लिए भी पतला होना होगा। और यह भी कहा कि यह सिर्फ़ घमंड की बात नहीं है। यह तुम्हारे स्वास्थ्य के लिए भी बिलकुल सही नहीं है।