18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं अमृता सिंह, मां ने पॉलिटिकल कनेक्शन का इस्तेमाल कर दोनों को कराया था अलग

80 के दशक में बॉलीवुड में विनोद खन्ना का नाम टॉप पर था। उनकी गिनती बेहतरीन कलाकारों में होती थी। इसके साथ ही अमृता सिंह का करियर भी उन दिनों चरम पर था. विनोद खन्ना ने उस समय अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी जिसकी वजह से यह कहा जाने लगा था कि वह जल्दी अमिताभ बच्चन की जगह ले लेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

May 21, 2022

amrita singh was madly in love with vinod khanna

amrita singh was madly in love with vinod khanna

उन दिनों अमृता सिंह और विनोद खन्ना की लव स्टोरी काफी सुर्खियां बटोर रही थीं। ऐसा माना जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन फिर अचानक ये दोनों अलग हो गए और 10 साल छोटे सैफ अली खान की अमृता से शादी हो गई।

बताया जाता है कि विनोद खन्ना और अमृता सिंह एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे, लेकिन उनकी नजदीकियां अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्तान को पसंद नहीं थी। इसके पीछे दो बड़ी वजहें थीं. पहली ये कि विनोद खन्ना तलाकशुदा थे और दूसरी बड़ी वजह ये थी कि विनोद खन्ना उम्र में अमृता सिंह से बहुत बड़े थे। इसीलिए अमृता सिंह को परिवार की तरफ से विनोद खन्ना के साथ रहने के लिए सपोर्ट नहीं मिल रहा था, लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं दोनों में प्यार अब भी बरकरार था।

यह भी पढ़े- मंच पर जाने से डरती थीं लता मंगेशकर, मुकेश के निधन के बाद परफ़ॉर्मेंस देना कर दिया था बंद

फिल्म बंटवारा में विनोद खन्ना और अमृता सिंह साथ काम कर रहे थे। यही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। विनोद खन्ना उन दिनों संन्यासी जीवन से वापस लौटे थे और उनका अपनी पत्नी के साथ तलाक भी हो चुका था। ऐसे में विनोद को भी एक ऐसे पार्टनर की तलाश थी जिसके कारण विनोद खन्ना भी फिर से अमृता के साथ आगे बढ़ने के सपने देखने लगे। कहते हैं कि अमृता सिंह एक्टर के प्यार में पागल थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद खन्ना से बेटी अमृता सिंह को अलग करने के लिए एक्ट्रेस की मां ने अपने पॉलिटिकल कनेक्शन तक का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ-साथ कई फिल्मी हस्तियों का सहारा लिया। लेकिन अमृता विनोद खन्ना से दूर होने को तैयार ही नहीं थी। तभी अमृता सिंह की मां रुख्शाना को पता चला कि अमृता सिंह से 10 साल छोटे सैफ अली खान उनकी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और उनके दीवाने बनकर घूम रहे हैं। इस बात का मां रुख्साना ने फायदा उठाया और उन्होंने अपने पॉलिटिकल कनेक्शन का इस्तेमाल कर विनोद खन्ना को अमृता सिंह से दूरी बनाने के लिए मजबूर कर दिया। अमृता को विनोद खन्ना से अलग करने के लिए रुख्शाना ने कई कोशिशें की।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान से शादी करने से पहले अमृता सिंह दो सेलिब्रिटीज के साथ सीरियस रिलेशन में रह चुकी हैं। अमृता सिंह का नाम एक समय इंडियन क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ जुड़ चुका है। रवि और अमृता काफी सीरियस रिलेशन में थे और शादी भी करना चाहते थे। हालांकि, क्रिकेटर नहीं चाहते कि शादी के बाद अमृता सिंह फिल्मों में काम करें और यह बात अमृता को मंजूर नहीं थी। नतीजा इनकी शादी होती उससे पहले दोनों अलग हो गए।