12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अंबानी परिवार की शादी में बम’ से जुड़ा इस सोशल मीडिया यूजर ने किया पोस्ट, एक्शन में आई मुंबई पुलिस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम की बात सामने आई है। इसके बाद से मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jul 15, 2024

bomb at anant ambani radhika merchant wedding

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम की बात से एक्शन में पुलिस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 12 जुलाई को शादी की, फिर अगले दिन यानी 13 जुलाई को उनका शुभ आशीर्वाद समारोह हुआ। हालांकि, इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर FFSFIR नाम के एक यूजर ने अंबानी की शादी में बम की एक धमकी से जुड़ा पोस्ट किया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है।

क्या है पूरा मामला?

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बीच इस एक्स यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया। इसमें यूजर ने लिखा, 'मेरे दिमाग में एक ख्याल आया है कि अगर अंबानी की शादी में बम फट गया तो आधी दुनिया उलट जाएगी। एक पिन कोड में अरबों-खरबों खत्म।' यूजर के इस पोस्ट के संज्ञान में आने के बाद मुंबई पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने उन इलाकों के आसपास की सुरक्षा भी बढ़ा दी है, जहां अनंत और राधिका की शादी से जुड़े सभी फंक्शन हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस OTT 3 में अदनान शेख की हुई वाइल्डकार्ड एंट्री, जानिए कौन हैं ये?


फिलहाल मुंबई पुलिस की साइबर टीम इस यूजर का ब्योरा जुटाने में लगी हुई है। इसके अलावा पुलिस ने एक्स से भी ब्योरा मांगा है। बता दें कि इससे पहले एक यूट्यूबर और बिजनेसमैन ने भी अंबानी की शादी में घुसने की कोशिश की थी।