3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्स ‘अंगूरी भाभी’ का आइटम सॉन्ग ‘मारो लाइन…’ हो रहा वायरल, ऋषि कपूर के साथ किया जबरदस्त डांस

शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' विनर रह चुकी हैं। वहां से लौटने के बाद सबकी निगाहें उनके बॉलीवुड डेब्यू पर टिकी हुई थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 29, 2018

Shilpa

Shilpa

पॉपुलर टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का इन दिनों आइटम सॉन्ग 'मारो लाइन...' यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनके साथ ऋषि कपूर भी डांस स्टेप कर रहे हैं। बता दें, शिल्पा शिंदे ने 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार अदा किया था। अपने इस किरदार को लेकर वह काफी फेमस हुईं और दर्शक उनकी इस भूमिका को बेहद पसंद भी करते थे। इसके साथ ही वह बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।







इस फिल्म का है आईटम सॉन्ग

बता दें, आइटम सॉन्ग 'मारो लाइन...' ऋषि कपूर, प्रेम चोपड़ा और परेश रावल स्टारर फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' का है। इसमें शिल्पा को पहचानना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि अंगूरी भाभी के किरदार को देखकर लगेगा ही नहीं कि ये वही हैं। इसमें वह बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इसमें ऋषि कपूर भी जबरदस्त डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को नेहा कक्कड़ और ऐश्वर्या निगम ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है।

सलमान की गर्लफ्रैंड की फिल्म से कर सकती हैं डेब्यू

शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' विनर रह चुकी हैं। वहां से लौटने के बाद सबकी निगाहें उनके बॉलीवुड डेब्यू पर टिकी हुई थी। बता दें, शिल्पा शिंदे 'भाबी जी घर पर हैं' कि एक्स अंगूरी भाभी हैं। इन दिनों वह सलमान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' से अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शिल्पा इस फिल्म से डेब्यू करेंगी। इसके साथ ही वहीं यूलिया वंतूर भी इसी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग