3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anil Kapoor की पर्सनल लाइफ के कारण उनके काम पर पड़ रहा असर, भाई बोनी के बयान पर तोड़ी चुप्पी

Anil Kapoor News: फिल्म 'नो एंट्री 2' में बोनी कपूर को रोल न देने पर एक्टर अनिल कपूर ने इस मामले को पारिवारिक बताते हुए चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jun 22, 2024

Anil Kapoor News

Anil Kapoor News: फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में बोनी ने कहा, "अनिल से उनकी बातचीत नहीं हो रही हैं क्योंकि फिल्म 'नो एंट्री 2' में उनको रोल नहीं दिया। इसके बाद अब हाल ही में अनिल कपूर ने इस मामले को पारिवारिक कहते हुए चुप्पी तोड़ी है।

अनिल कपूर ने भाई बोनी के बयान पर किया रिएक्ट

अनिल कपूर ने इस बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा कि घर की बात है, घर में रहने दो। उसे क्या डिस्कस करना।" जब अनिल से बोला गया कि बोनी ने इस मामले में बयान दिया है तो अनिल ने भाई पर प्यार जताते हुए कहा, "हां, तो कोई नहीं। अब आगे बढ़ो। घर की बात पर क्या चर्चा करना और वह कभी गलत नहीं होते।"

यह भी पढ़ें: फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' की ओपनिंग डे पर हुई धीमी शुरुआत, जानें किया इतना कलेक्शन

दोनों भाईयों के बीच दरार की खबरें

अनिल कपूर और बोनी कपूर दोनों भाइयों के बीच दरार आने की खबरें तब आनी शुरू हुई, जब बोनी ने फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में अनिल को न लेने का फैसला किया और उन्हें निजी तौर पर सूचित नहीं किया। बोनी कपूर ने बताया कि अनिल और वह एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। आगे बोनी ने कहा, "मैं उससे बहुत प्यार करता हूं, मैं उसे चोट पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं कर सकता। यह कुछ प्रोफेशनल काम है, इसलिए मुझे डायरेक्टर को फॉलो करना होगा, जो निर्णय लेता है।"

फिल्म 'नो एंट्री 2' की स्टारकास्ट

फिल्म 'नो एंट्री 2' में अब दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर हैं, जबकि अनीस बज्मी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

Story Loader