12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंपकंपाती ठंड और एक साड़ी में हुआ था ‘एनिमल’ का ये सीन शूट, बर्फबारी में पीली पड़ गई थी एक्ट्रेस की चमड़ी

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एनिमल मूवी को लेकर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना में एक इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाया है। ये किस्सा है जब फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली में हो रही थी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Feb 02, 2024

rashmika_mandana_saree_scene_in_animal.jpg

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एनिमल (Animal) के शादी वाले सीन के बारे में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने बताया। फिल्म का स्पेशल सीक्वेंस कंपकपाती ठंड और बर्फबारी के बीच में हिमाचल प्रदेश के मनाली में शूट हुआ था। इस सीन की खास बात ये थी कि शूटिंग के लिए रश्मिका मंदाना को सिर्फ एक साड़ी मिली थी जबकि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए थे।

हिट मूवी को करना पड़ा लंबा इंतजार
एनिमल के साथ रश्मिका मंदाना को लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड में एक हिट फिल्म मिली। गुडबाय और मिशन मजनू के बाद एनिमल ने रश्मिका के लिए बेहतरीन साबित हुआ। जहां एक तरफ एनिमल को लेकर रणबीर कपूर की तारीफ हुई वहीं रश्मिका ने भी जमकर मेहनत की। आपको बता दें कि रश्मिका का स्ट्रगल भी इस मूवी में कम नहीं रहा। इसी तरह का एक स्ट्रगल सिर्फ एक साड़ी में भयंकर बर्फ़बारी में शूटिंग करने का भी था जिसे रश्मिका ने बखूबी निभाया।

रश्मिका को इस बात की थी खुशी
रश्मिका मंदाना ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "सर इस सीन को ऐसे शूट करना चाहते थे कि कि दो बच्चे घर से भाग गए हैं और अजीब जगह पर शादी कर रहे हैं। रश्मिका ने कहा अंदर से मैं खुश थी कि चलो कम से कम मैं अकेले ही परेशान तो नहीं हो रही हूं, वो (रणबीर के लिए) भी परेशान हो रहा है।"