
Animal Worldwide Box Office Collection: रणबीर कपूर की 'एनिमल' पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खूंखार अवतार को देखने लिए फैंस अपने आप को थम नहीं पा रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अगले कुछ दिनों के लिए धाक जमा ली है। 'एनिमल' ने रिलीज के 6 दिनों में ही दुनिया भर में भारी कलेक्शन कर लिया है।
'एनिमल' की वर्ल्डवाइड कमाई
'एनिमल' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क रिपोर्ट के हिसाब से फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। दूसरे दिन 'एनिमल' की वर्ल्डवाइज कमाई 120 करोड़ रुपये रही है। तीसरे दिन 'एनिमल' ने दुनियाभर में 120 करोड़ कमाए
चौथे दिन 'एनिमल' की वर्ल्डवाइड कमाई 69 करोड़ रही। पांचवें दिन यानी मंगलवार को 'एनिमल' ने दुनियाभर में 56 करोड़ का कलेक्शन किया है। छठवे दिन फिल्म ने 56 से ज्यादा की कमाई कर एक हफ्ते में एनिमल फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टोटल 527.6 करोड़ की कमाई कर ली है।
इडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ जम्प
रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने 6 वें दिन 27.8 करोड़ की कमाई की है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' 6 दिनों में 278.46 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 6वें दिन यानी 'एनिमल' बुधवार को फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल गयी है।
एनिमल ने तोडा जवान, पठान और गदर के रिकार्ड्स रिकॉर्ड
फिल्म एनिमल, जवान, पथान, और गदर 2 के बाद इस साल की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म है। शाहरुख़ ख़ान की जवान ने इंडिया में 643.87 करोड़ रुपए कमाए, जिसे पथान ने 543.05 करोड़ किया। सनी देओल की गदर 2 ने 525.45 करोड़ कमाए। एनिमल ने पहले से ही टाइगर 3 के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। दिसम्बर 21 को थिएटरों में शाहरुख़ ख़ान की 'डंकी' डेब्यू होने तक क्लीन रन जारी है।
एनिमल अब संजय दत्त की फिल्म 'संजू' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने और रणबीर की सबसे बड़ी हिट बनने की कगार पर है। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्मनिर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था, रिलीज होते ही इस फिल्म ने 342.53 करोड़ पर कर लिए थे।
Published on:
07 Dec 2023 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
