7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal Box office Prediction: रणबीर की ‘एनिमल’ 17वें दिन बनी बीस्ट, रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई की आई बाढ़

Animal Box office Collection Day 17 Prediction: रणबीर कपूर की 'एनिमल' के रविवार के Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट ने आंकड़े जारी कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 17, 2023

animal_box_office_pridiction.jpg

'एनिमल' के रविवार के आंकड़े

Animal Box office Collection Day 17 Prediction: रविवार को एनिमल (Animal) को रिलीज हुए 17दिन हो चुके हैं। ऐसे में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म अपने इंटिमेट सीन्स और बोल्ड सीन्स की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है। एनिमल की टिकट के रेट चाहे ज्यादा हों। उसका क्रेज कम नहीं हो रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर का 'अल्फा मेल' किरदार दिखाया गया है। यह फिल्म अपने पहले दिन ही इतिहास रच चुकी है और लगातार 16 दिन तक रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अब 17वें दिन भी एक नया इतिहास रच रही है। Sacnilk ने अपनी अर्ली ट्रेड के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इससे पता चल रहा है कि फिल्म ने 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है।


यह भी पढ़ें: रविवार को 'टाइगर 3' ने मचाया आतंक, 36वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

'एनिमल' ने 17वें दिन किया धमाला (Animal Box Office Collection Day 17)
Sacnilk ने जो अर्ली ट्रेड के आंकड़े संडे के जारी किए हैं। फिल्म ने संडे को अंधाधुंध कमाई कर एक और रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म रिलीज के 17वें दिन ₹ 5.97 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े शाम होते-होते ऊपर-नीचे हो सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिल्म की कुल कमाई ₹ 503.91 करोड़ के पार हो जाएगी।