4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal Tuesday Collection: ‘एनिमल’ ने बुधवार को मचाया बवाल, 5वें दिन कलेक्शन की तबाही

Animal Box Office Collection Day 5: मंडे को फिल्म 'एनिमल' ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
,

कमाई के मामले में एनिमल‌ फिल्म की तबाही

Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर भी डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एनिमल के 5वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इस मूवी ने कितना कलेक्शन किया है।

'एनिमल' ने 5वें की कमाई (Animal Box Office Collection Day 5)
Sacnilk के अर्ली ट्रेड के जो आंकड़े बता रहे हैं उसके मुताबिक एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 4 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में कुल ₹245.49 करोड़ की कमाई की। एनिमल का 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सभी भाषाओं में भारत में 37.47 करोड़ की कमाई है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office: ‘टाइगर 3’ ने बुधवार को मचाई तबाही, 24वें दिन की कमाई में बवंडर

5वें दिन भी 'एनिमल' ने की शानदार कमाई

मौजूदा समय में सिनेमाघरों में अगर कोई फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है, तो वो सिर्फ 'एनिमल' है। आलम ये है कि हर किसी पर 'एनिमल' का खुमार चढ़ा हुआ है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से रणबीर कपूर और बॉबी देओल की इस मूवी को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते कमाई के मामले में 'एनिमल' धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है।

'एनिमल' का टोटल कलेक्शन हुआ इतना
रिलीज के पहले 5 दिन में रणबीर कपूर की 'एनिमल' की ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर के हर किसी को प्रभावित किया है। हर रोज बंपर कमाई के चलते ये मूवी कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और कई बना रही है। इस बीच एक नजर डाली जाए 'एनिमल' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये मूवी सभी भाषाओं में 283 करोड़ का शानदार कारोबार कर लिया है।