2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एनिमल’ ने बुधवार को काटा गदर, रणबीर की फिल्म का 6वें दिन कलेक्शन बना तूफान

Animal Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 07, 2023

animal_box_office_collection_day_6.jpg

Animal Box Office Collection Day 6: 'एनिमल' फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं। रिलीज के दिन से ही फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा को कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 481 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक फील ने 6वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है।

'एनिमल' ने 6वें दिन कलेक्शन
Sacnilk की ट्रेड के जो आंकड़े बता रहे हैं उसके अनुसार एनिमल हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'टाइगर 3' ने बुधवार यानी 6 दिसंबर रिलीज के 6वें दिन 29.61 करोड़ का कलेक्शन किया है। रणबीर कपूर की 'एनिमल' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक अनोखा इतिहास रचा है। माना जा रहा है कि जल्द ही एनिमल शाहरुख खान की पठान और जवान के भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी और एनिमल ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Story Loader