5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sushant के निधन के बाद पहली बार Ankita Lokhande ने किया पोस्ट, मंदिर में दिया जलाकर कहा- भगवान का बच्चा.. फैंस ने पूछा हालचाल

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक महीना पूरा हो चुका है। इसी बीच पूरे एक महीने बाद अंकिता लोखंडे ने सुशांत के लिए सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। साथ में उन्होंने बेहद भावुक कैप्शन (Ankita first post after Sushant death one month) लिखा है।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jul 14, 2020

Ankita Lokhande first Instagram post after Sushant death

Ankita Lokhande first Instagram post after Sushant death

नई दिल्ली | दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक महीना पूरा हो चुका है। सुशांत के फैंस और करीबी अभी तक उन्हें खोने के गम से बाहर (Sushant friends and family) नहीं आ पाए हैं। सोशल मीडिया सुशांत की यादों से भरा पड़ा है। अब एक महीने बाद फिर उनके करीबी दोस्त, परिवार और फैंस उन्हें यादकर भावुक हो रहे हैं। सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी सुशांत के निधन के बाद गहरा सदमा (Sushant Singh Rajput ex-girlfriend Ankita Lokhande) लगा था। वो पिछले एक महीने से सोशल मीडिया से भी गायब (Ankita Lokhande was not active on social media) थीं लेकिन अब उन्होंने सुशांत के लिए सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। साथ में उन्होंने बेहद भावुक कैप्शन (Ankita first post after Sushant death one month) लिखा है।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप भले ही साल 2016 में (Ankita Sushant breakup) हो गया था लेकिन वो उनसे भावनात्मक तौर पर गहरा रिश्ता रखती थीं। अब अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर (Ankita Lokhande first Instagram post after Sushant death) पोस्ट की है। इस फोटो में भगवान के मंदिर में एक दीपक जलता हुआ दिखाई दे रहा (Ankita lights a diya for Sushant) है जो उन्होंने सुशांत के लिए जलाया है। साथ में कैप्शन (Ankita captioned Child of God) में लिखा है- भगवान का बच्चा। अंकिता के इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि सुशांत के जाने से उन्हें भी बड़ा झटका लगा है। पिछले एक महीने से वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थी। उन्होंने अभी तक सुशांत के लिए कोई पोस्ट नहीं (Ankita post for Sushant) किया था।

View this post on Instagram

CHILD Of GOD 😇

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

अंकिता ने जैसे ही सुशांत के लिए पोस्ट किया फैंस और कई टीवी सेलेब्स ने रिएक्ट (Fans celebs react on Ankita Lokhande post) करना शुरू कर दिया। अंकिता के इस पोस्ट पर रश्मि देसाई, आरती सिंह, आशा नेगी, अपर्णा दीक्षित जैसे सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं फैंस अंकिता का ये पोस्ट देखकर उनकी खूब तारीफ (Fans praised Ankita Lokhande) कर रहे हैं। साथ ही उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं और कुछ उनका हालचाल भी ले रहे हैं।

ये सभी अंकिता और सुशांत दोनों के बेहद अच्छे दोस्त थे। अंकिता के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ ही देर में इसे 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है। बता दें कि सुशांत के निधन के बाद अंकिता उनके घरवालों से मिलने (Ankita Lokhande met Sushant family) पहुंची थी। मुंबई और पटना दोनों जगह वो उनके परिवारवालों से मिलने गई थीं। इस दौरान अंकिता की हालत भी बेहद खराब दिखाई दी थी। सुशांत और अंकिता के प्यार की शुरुआत सीरियल पवित्र रिश्ता (Ankita Sushant love bond) से शुरू हुई थी। इसके बाद 6 साल तक दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। यहां तक कि सुशांत ने अंकिता से शादी करने की बात भी कही थी लेकिन किसी कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया और वो अलग हो गए।