बॉलीवुड

बॉलीवुड ब्रेकअप सीजन : इस एक्टर का दिल तोड़कर फुर्र हुई प्रेमिका

बॉलीवुड ब्रेकअप सीजन में अब डिनो मोरिया और नंदिता महतानी के ब्रेकअप की खबरें आ रही है...

2 min read
Sep 13, 2016
dino morea and nandita mahtani
मुंबई। साल 2016 बॉलीवुड के खूबसूरत कपल के ब्रेकअप सीजन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि इस साल बॉलीवुड की कई ग्लैमरस जोडिय़ों एक-दूसरे से अलग हो चुकी हैं। अभिनेता रणबीर कपूर-कटरीना कैफ, सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखेंडे, फरहान अख्तर-अधुना, रीतिक रोशन-सुजैन खान, अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड मे एक और ब्रेकअप की खबर आ रही है। जी हां, बॉलीवुड ब्रेकअप सीजन में अब डिनो मोरिया और नंदिता महतानी के ब्रेकअप की खबरें आ रही है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राज' फिल्म से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले एक्टर डिनो मोरिया का लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी से ब्रेकअप ओ गया है। कई सालों से एक्टर-बिजनेसमैन डिनो मोरिया फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा कि लगभग 15 दिनों पहले इनका ब्रेकअप हो गया।



जिससे उबरने के लिए नंदिता सोलो वेकेशन पर चली गई हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, लंबी रिलेशनशिप के बाद डिनो मोरियो से शादी करना चाहते थे। लेकिन नंदिता इसके लिए तैयार नहीं थीं। वे रिश्ते को और वक्त देना चाहती थीं। इसी वजह से दोनों के रिश्तों में खटास आई और ये अलग हो गए।
Published on:
13 Sept 2016 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर