24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगे बच्चे नहीं होने पर Anupam Kher का छलका दर्द, बोले- ‘मैं खालीपन…’

अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में खुद के बच्चे नहीं होने का अफसोस जताया है। इसके अलावा उन्होंने अपने सौतेले बेटे को लेकर भी बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 21 Oct 2024, 3:08 PM IST

Anupam Kher

अनुपम खेर ने खुद के बच्चे नहीं होने पर जताया अफसोस

Anupam Kher: अनुपम खेर और किरण खेर के बच्चे नहीं हैं। अनुपम ने अपनी पहली पत्नी मधुमालती और किरण ने अपने पहले पति गौतम बैरी को तलाक देने के बाद 1985 में शादी की थी। शादी के वक्त पहली शादी से किरण खेर का 4 साल का बेटा सिकंदर था। ऐसे में अनुपम ने सिकंदर को भी अपनाया है, लेकिन अब एक्टर को अपने बच्चे नहीं होने का गम है।

सिकंदर के साथ खुश हूं, लेकिन मेरा बच्चा होता तो अच्छा लगता- अनुपम खेर

शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू में जब अनुपम खेर से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने बच्चे की कमी महसूस होती है? इस पर अनुपम खेर ने जवाब में कहा, "मुझे पहले ऐसा नहीं लगता था, लेकिन अभी कभी-कभी महसूस होता है। पिछले कुछ सालों से ऐसा लगने लगा है कि काश मेरा खुद का बच्चा भी होता। इससे मेरा यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि सिकंदर के साथ मैं खुश नहीं हूं। लेकिन एक बच्चे को बड़ा होता देखना खुशी की बात होती है।"

अनुपम खेर ने आगे कहा, "मैं चाहता तो इस सवाल का जवाब देने से बच सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। ये मेरे लाइफ की कोई त्रासदी नहीं है, लेकिन हां कभी कभी लगता है कि होता तो और अच्छा होता।"

यह भी पढ़ें: बिक गई Dharma Production, कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी खरीदेगी 50% हिस्सेदारी

अनुपम खेर को कब हुआ खालीपन का एहसास?

अनुपम खेर ने इंटरव्यू में आगे कहा कि पहले वह अपने काम में बिजी रहते थे, लेकिन 50-55 की उम्र के बाद उन्हें खालीपन महसूस होने लगा। उन्होंने कहा, "किरण अपने कामों में बिजी रहती हैं और सिकंदर अपने कामों में। मेरा अनुपम खेर फाउंडेशन नाम का एक संगठन है, जहां मैं बच्चों के साथ काम करता हूं। वहां जब मैं अपने दोस्तों के बच्चों और इस तरह की चीजों को देखता हूं…तो मुझे बच्चों की कमी खलती है, लेकिन यह खोने का एहसास नहीं है।"