Virat Anushka Baby Boy: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने लड़के को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये जानकारी शेयर की है।
Virat Anushka Baby Boy: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने लड़के को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम ‘अकाय’ (Akaay) रखा है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी 2021 को पहली बार माता-पिता बने थे। अनुष्का ने एक बटी को जन्म दिया था। जिसका नाम 'वमिका' रखा गाय था। अब अनुष्का ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम 'अकाय' रखा है। विराट और अनुष्का के बेटे का जन्म 15 फरवरी को ही हो गया था। लेकिन उन्होंने आज 20 फरवरी को ये रिवील किया है।
अनुष्का और विराट के दूसरे बच्चे की बात क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अपने एक वीडियो में की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात के लिए माफी भी मांगी थी। विराट और अनुष्का अपने बच्चे के जन्म को प्राइवेट रखना चाहते थे।