बॉलीवुड

Ram Mandir: अनुष्का-विराट को मिला राम मंदिर का इनविटेशन, अयोध्या से है एक्ट्रेस का ये स्पेशल कनेक्शन

Ram Mandir Inauguration Invitation: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें दोनों अपने हाथ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कॉर्ड लिए पोज करते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Jan 17, 2024

Ram Mandir Inauguration Invitation: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का इनविटेशन मिला है। मंगलवार (16 जनवरी) को कोहली के घर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग पहुंचे थे। जिसके चलते अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली को उद्धाटन समारोह में शामिल होने का इंवीटेशन मिल गया है। दोनों की एक फोटो सामने आई है जिसमें कपल इंवीटेशन कार्ड लिए पोज देता दिख रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा का कॉर्ड लिए नजर आया कपल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर का अलारकली सूट पहने दिखाई दे रही हैं। वो माथे पर बिंदी लगा, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ वे काफी सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं विराट कोहली डेनिम शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही, कपल को हाथ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कॉर्ड लिए कैमरे के लिए पोज करते देखा जा सकता है।



यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन से पहले इस सुपरस्टार एक्ट्रेस को मिली खास जिम्मेदारी, पूरे देश के लोगों की होंगी निगाहें

अनुष्का शर्मा का अयोध्या कनेक्शन

अनुष्का का भगवान राम की नगरी अयोध्या से बहुत ही स्पेशल कनेक्शन है। उनका जन्म एक मई 1988 को अयोध्या में ही हुआ था। बाद में करियर बनाने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। अनुष्का का जन्म अयोध्या के मिलिट्री अस्पताल में हुआ था। उनके पापा अजय कुमार शर्मा अयोध्या में इंडियन आर्मी की डोगरा रेजिमेंट में थे।


यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में ट्विंकल खन्ना ने की MA, तो भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- काश मैंने भी पढ़ाई...

इन सितारों को मिला न्योता
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इससे पहले कई दूसरे सितारों को भी राम मंदिर के उद्धाटन समारोह का न्योता मिल चुका है। हाल ही में सिंगर आशा भोसले को भी न्योता मिला था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, अरुण गोविल और अजय देवगन को भी समारोह में शिरकत करने के लिए कार्ड मिला है। वहीं साउथ के कई सुपरस्टार्स को भी प्राण प्रतिष्ठा का बुलावा भेजा गया है। इनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, यश, मोहनलाल और ऋषभ शेट्टी का नाम भी शामिल है।

Published on:
17 Jan 2024 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर