
Anushka sharma
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा की ननद ने इंस्टाग्राम पर भाई विराट कोहली और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए फोटोज पोस्ट की है। इन फोटोज में विराट कोहली और उनकी बहन के साथ भतीजे-भतीजी और जीजा साथ दिख रहे हैं। अनुष्का शर्मा की ननद यानी भावना कोहली जो फोटोज पोस्ट की हैं उसमें उनकी भाभी नहीं दिख रही हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। विराट कोहली की बहन के पोस्ट पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया है।
अनुष्का शर्मा की ननद ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है उसमें विराट कोहली और उनकी बहन के साथ उनके भतीजे-भतीजी और जीजा भी साथ दिख रहे हैं। अनुष्का शर्मा की ननद ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “जीत का जश्न मना रही हूं, हमें इनपर बहुत गर्व है।”
विराट कोहली 4 जुलाई को सुबह बारबाडोस से घर वापस लौटे हैं और दिल्ली में आईटीसी मौर्य होटल में रुके हैं। उनसे मिलने के लिए कोहली की बड़ी बहन भावना कोहली ढींगरा अपने हसबैंड और बच्चों के साथ होटल पहुंचीं और इस मुलाकात की कुछ फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कीं। भावना ने जो फोटो पोस्ट की हैं उनमें अनुष्का शर्मा नहीं नजर आ रहें। इन फोटो पर भावना की भाभी यानी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया है। उन्होंने कुछ लिखा नहीं लेकिन रेड हार्ट इमोजी शेयर कर उन्होंने अपने पूरे पूरिवार को एक साथ देखकर उनके लिए प्यार जताया।
Published on:
05 Jul 2024 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
