2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वामिका के जन्म के 10 महीने बाद अनुष्का शर्मा का ग्लैमरस फोटोशूट, फोटोज देख हर कोई हैरान

नई दिल्ली: इस समय जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने काम से दूर रहकर अपना सारा समय अपनी बेटी वामिका की परवरिश को दे रही हैं। वहीं, अब अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद अपना पहला फोटोशूट कराया है जो इंटरनेट वायरल हो रहा है।

3 min read
Google source verification
anushka_sharma_7.jpg

अनुष्का शर्मा ने ये फोटोशूट ग्राजिया मैग्जीन कवर के लिए कराया है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट में अनुष्का के इस दिलकश अंदाज की तारीफें कर रहा है। वहीं, उनके इस फोटोशूट के बाद प्रेग्नेंसी बॉडी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

anushka_sharma_5.jpg

दरअसल अनुष्का ने करीब 10 महीनों पहले बेटी वामिका को जन्म दिया था और इसके बाद बहुत ही कम समय में उन्होंने अपनी पुराना फिट एंड फाइन टोन्ड फीगर फिर से हासिल कर लिया और अब ये फोटोशूट देखकर हर कोई हैरान हैं। अब इस फोटोशूट के बाद उनके फिल्मों में वापसी के चर्चे भी शुरू हो गए हैं।

anushka_sharma_6.jpg

बता दें कि इस फोटोशूट के दौरान अनुष्का ने प्रेग्नेंसी पर भी खुलकर बात की है। अनुष्का ने बताया कि उन्हें चिंता थी कहीं बच्चे को जन्म देने के बाद वो अपने शरीर से नफरत ना करने लग जाएं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया कि वो अब अपने स्किन के साथ कितनी सहज हैं।

anushka_sharma_3.jpg

बहुत सारी पुरानी तस्वीरों को इंटरव्यू के दौरान कहा कि एक हफ्ते पहले मैं अपनी फ्रेंड से इस बारे में बात कर रही थी कि प्रेग्नेंसी के दौरान चिंतित थी कि कैसे महिलाओं पर एक मानक तरीके में दिखने के लिए प्रेशर होता है।

anushka_sharma_2.jpg

ये सिर्फ प्रेग्नेंसी से पहले या प्रेग्नेंसी के दौरान ही नहीं होता है बल्कि बच्चे को जन्म देने के बाद भी होता है। काफी सेल्फ मोटिवेटेड होने के बाद भी मैं इस बात को लेकर काफी चिंतित थी। मैं हमेशा ये सोचा करती थी कि क्या मैं अपने शरीर से नफरत करने लगूंगी।

anushka_sharma_1.jpg

अनुष्का ने आगे कहा कि मेरा शरीर पहले जैसा नहीं है पहले जैसे टोंड भी नहीं होता है। मैं उस ओर काम भी कर रही हूं क्योंकि मुझे फिट रहना पसंद है। पहले से ज्यादा मैं अब अपनी स्किन के साथ कंफर्टेबल हूं। ये सिर्फ आपकी सोच होती है, ऐसा कुछ नहीं होता कि आप कैसे दिखोगे।

anushka_sharma_8.jpg

अनुष्का ने कहा कि वो विराट को अपनी कुछ तस्वीरें दिखाकर ये कहा करती थीं कि पहले वो कितनी अच्छी दिखती थीं। विराट कहते थे- तुम्हें पता है तुम यही करती हो। तुम इन तस्वीरों को कुछ अलग नजरिए से देखती हो, लेकिन जब मैं उस पल में कहूंगा ये एक शानदार पिक्चर है तो तुम कहोगी- इट्स ओके।

anushka_sharma_9.jpg

अनुष्का ने कहा कि वो पहले की तरह अब अपनी तस्वीरों को नहीं देखती हैं और जिस तरह से दिखती हैं उसे अपनाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो नहीं चाहतीं कि वामिका को ये महसूस हो कि महिलाओं को कमी का एहसास होता है।