3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के फंक्शन्स से फ्री होकर 2018 में अनुष्का मचाएंगी धमाल, करेंगी BACK TO BACK इन बड़ी फिल्मों काम

साल 2018 में अनुष्का शर्मा किन-किन फिल्मों को लेकर आ रही हैं, ये रही लिस्ट...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 21, 2017

anushka sharma

anushka sharma

इन दिनों बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त दिखाई दे रही हैं। लगातार विराट कोहली और अनुष्का अपनी शादी से जुड़ी खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरते दिखाई दे रहे हैं। पर ऐसा लग रहा है की अब अनुष्का शर्मा का दोर शुरु हो गया है। क्या आप जानते हैं साल 2018 में अनुष्का शर्मा किन-किन फिल्मों को लेकर आ रही हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको अनुष्का शर्मा की अगले साल आने वाली फिल्मों की जानकारी देंगे, जिसे सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।जा रहीं फिल्मों की लिस्ट देखकर हम तो बस यही कह सकते हैं कि वो अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों के सामने कुछ नया पेश करेंगी। देखिए अनुष्का की आने वाली फिल्मों की लिस्ट:

1. परी- 9 फरवरी 2018:
अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी एक सुपरनैचुरल थ्रिलर होगी। कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसने लोगों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया था। इस फिल्म को अनुष्का शर्मा खुद ही प्रोड्यूस कर रही हैं और इसको डायरेक्ट करने का काम प्रोसित रॉय कर रहे हैं।

2. सुई धागा- 2 अक्टूबर 2018: महात्मा गांधी के मेड इन इंडिया के कॉन्सेप्ट पर आधारित अनुष्का शर्मा की इस फिल्म में वरुण धवन भी मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। शरत कटारिया के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म सुई धागा की कहानी मजदूरी और नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कैम्पेन पर आधारित है। फिल्म सुई धागा में वरुण एक मजदूर का किरदार निभाने वाले हैं जो की एक कॅाटन इंडस्ट्री में काम करता है। हाल में वरुण ने इस फिल्म में अपने किरदार से जुड़ा एक पोस्टर रिलीज किया था जिसमें वो कपड़ा सीते दिखाई दे रहे थे। अनुष्का किरदार क्या होगा, यह अभी तक नहीं पता चला है।

3. आनन्द एल. राय की अनाम फिल्म- 21 दिसम्बर 2018: जब तक है जान के बाद एक बार फिर शाहरुख खान , कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। आनन्द एल राय की इस फिल्म का अभी तक नाम भी नहीं रखा गया है। यही वजह है की लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाने जा रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा की शादी के बाद अनुष्का की किस्मत कितनी लक्की साबित होती है। बता दें ये तीनों ही फिल्में काफी बड़े स्तर पर बनने जा रही है। उम्मीद करते हैं की एक बार अनुष्का अपनी उम्दा एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने में कामयाबी हांसिल करे।

Story Loader