3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का-विराट का दूसरा बेबी लंदन में होगा! इस सेलेब्रिटी ने दे दिया हिंट

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) अपने दूसरे बेबी को वेलकम करने को तैयार हैं। ये अब कन्फर्म हो गया है। एक सेलिब्रिटी ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है।

2 min read
Google source verification
anushka sharma pregnent

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) अपने दूसरे बेबी को वेलकम करने को तैयार हैं। साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर और विराट के दोस्त ए.बी. डीविलियर्स ने सबसे पहले ये बात बताई थी, मगर बाद में उन्होंने इसे अफवाह बताया। लेकिन अब एक और सेलिब्रिटी ने इस ओर इशारा कर दिया है। साथ ही ये भी बता दिया है कि अनुष्का का बेबी कहां जन्म लेगा।
दरअसल, अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं ये बात 2023 के वर्ल्ड कप के दौरान उठने लगी, जब अनुष्का शर्मा को एक बैगी ड्रेस में देखा गया। फिर बातों-बातों में ए।बी डीविलियर्स ने इस पर मुहर लगाई, पर बाद में मुकर गए।

अब मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयंका (Harsh Goenka) ने एक ट्वीट कर ये हिंट दे दिया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस का दूसरा बेबी (Anushka Sharma 2nd Baby) कहां जन्म लेगा। उन्होंने ट्विटर यानी एक्स पर लिखा- ‘अगले कुछ दिनों में एक बच्चा जन्म लेने वाला है। उम्मीद है कि ये बच्चा अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम कमाएगा, या फिर मां की तरह बॉलीवुड का बड़ा नाम होगा।’

इसमें हर्ष गोयंका ने हैशटैग #MadeInIndia #ToBeBornInLondon का भी प्रयोग किया। इन्हें देखते ही लोगों ने कमेंट करना शेयर कर दिया और बता दिया कि ये किसका बेबी होगा। किसी ने लिखा ‘विराट कोहली फिर से पिता बनने वाले हैं’, किसी ने ‘विरुष्का’ नाम टाइप कर दिया। ऐसे सबको पता चल गया कि पैरेंट्स बनने वाली ये जोड़ी कौन है.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की दीवानी है ये एक्ट्रेस, अखबार से तस्वीरें काट करती थी इकट्ठा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली में शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। बहुत जल्द ही उनके घर नया मेहमान आने वाला है। यही वजह है कि विराट कोहली और अनुष्का पब्लिक में कहीं नहीं दिख रहे हैं। विराट इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी शामिल नहीं हैं। उन्होंने क्रिकेट से भी कुछ दिनों का ब्रेक ले रखा है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग