
बॅालीवुड इंडस्ट्री के पॅावर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर हाल में खबर आई थी कि उन्होंने जुहू में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपार्टमेंट के लिए कपल हर महीने करीब 2.76 लाख रुपए किराया देगा। इसी बीच अनुष्का-विराट के अलीबाग वाले विला की इनसाइड फोटोज सामने आई है। यह घर ऋतिक रोशन की एक्स- वाइफ सुजैन खान ने डिजाइन किया है। तो आइए देखते हैं घर की यह खास तस्वीरें।

विराट कोहली ने बंगले की थीम को सफेद रखा है। घर का लिविंग और सीटिंग एरिया काफी स्टाइलिश है। हाई सीलिंग इस खूबसूरत जगह को और अधिक शानदार बना रही है।

पूरे घर में बड़ी- बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं। घर में एन्टीक डेकोरेटिव पीस भी लगाए गए हैं।

घर के बाहर सिटिंग एरिया भी बहुत ही खूबसूरती के साथ बनवाया गया है। बंगले के ऊपर बड़ी-बड़ी बेले भी नजर आ रही है।

गौरतलब है कि विराट-अनुष्का ने अलीबाग वाला बंगला इसी साल गणेश चतुर्थी पर लिया था। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' ( chakda express ) की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।