
अनुष्का शर्मा बेटे अकाय संग लौटेंगी भारत
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली(Virat Kohli) दुसरी बार पैरेंट्स बने हैं।विराट कोहली बेटे अकाय के जन्म के बाद से लंबे ब्रेक पर थे और अब वह आईपीएल मैच के जरिए वापसी कर रहे हैं। आरसीबी (RCB) और सीएसके (CSK) का आज पहला मैच है। फैंस मैच को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि इन दोनों टीम की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब इन सबके बीच खबर आ रही है कि अनुष्का भी जल्द इंडिया वापस आ सकती हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बेटा अकाय (Akay) अब डेढ़ महीने का हो चुका है। अब अनुष्का अपने बेटे के साथ ट्रेवल कर सकती हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट के मैच वापसी करने के बाद अनुष्का भी भारत वापस लौट सकती हैं। बता दें दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। साल 2021 में दोनों पहली बार पेरेंट्स बने थे।
इस फिल्म में आखिरी बार आई थीं नजर
अनुष्का आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जिरो (Zero) में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) की शूटिंग की थी। फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी हालांकि इसकी डेट की अनाउंसमेंट अभी नहीं की गई है।
Published on:
22 Mar 2024 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
