7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवन सिंह और निरहुआ के अलावा ये सेलिब्रिटी भी हारे लोकसभा का चुनाव, कंगना के अलावा इन सितारों ने मारी बाजी

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दंगल में ये दिग्गज सितारे गिरे औंधे मुंह। जानें किसकी हुई विजय

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jun 05, 2024

Lok Sabha Election 2024 Celebrities Result

Lok Sabha Election 2024 Celebrities Result

Lok Sabha Election 2024 Celebrities Result: लोकसभा चुनाव 2024 के दंगल में कई दिग्गज फ़िल्मी सितारे चुनावी मैदान में थे। बीते कल 4 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। ऐसे में कौन से सुपरस्टार ने बाजी मारी और किसको शिकस्त का सामना करना पड़ा है, आइए जानते हैं। 
 

मनोज तिवारी की जीत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने बाजी मार की है। मनोज ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 138778 वोटों से हराया। उन्होंने कुल 824451 वोट पाए। कन्हैया कुमार अपनी बयानबाजी की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहते हैं।   

मंडी लोकसभा सीट से कंगना की शानदार जीत

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने पहले लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में कंगना रनौत ने 537022 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हराया।

मथुरा में हेमा मालिनी की हैट्रिक

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद चुनी गई हैं। हेमा मालिनी ने 510064 वोटों से लोकसभा चुनाव 2024 में फतह हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के मुकेश धनगर को करारी शिकस्त दी है। 

मेरठ से अरुण गोविल की जीत से जनता खुश

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता सुनीता वर्मा को 10585 वोटों से हराया है। उनकी जीत से जनता राममय हो गई है। अरुण को 546469 वोट मिले हैं।  

सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर से फिर जीते रवि किशन

एक्टर और भाजपा प्प्रत्याशी रवि किशन ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी काजल निषाद को 103526 वोटों से मात दी। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने कुल 482308 वोटों पाए।

शत्रुघ्न सिन्हा की बड़ी जीत

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीट से बड़ी जीत हासिल की है। शत्रुघ्न ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्होंने भाजपा के सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया को 59564 वोटों से मात दी।

राज बब्बर को मिली करारी शिकस्त

अभिनेता और राजनेता राज बब्बर को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हरियाणा के गुरुग्राम से एक्टर चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने 808336 वोटों से जीत लिया है। 

पवन सिंह गिरे मुंह के बल

भोजपुरी सिंगर और लोकसभा चुनाव 2024 के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह बिहार के काराकाट की सीट हार गए हैं। उनकी इस से हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीट से टिकट डेटा था, तब एक्टर ने इस सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। काराकाट की सीट को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजा राम सिंह ने जीत लिया है। 

निरहुआ की हार से सदमे में भाजपाई 

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निराहुआ को हार का सामना करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने 508239 वोट पाकर जीत हासिल की है।