
Arijit Singh Birthday: 'तुम ही हो', 'अगर तुम साथ हो', 'मस्त मगन' जैसे कई सुपरहिट गानों के साथ अपनी अवाज से दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स की लिस्ट में टॉप पर गिने जाते हैं। बता दें की अरिजीत सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मगर सिंगर में इस बात का बिलकुल भी घमंड नहीं है।
अरिजीत सिंह को किंग ऑफ प्लेबैक सिंगिंग भी कहा जाता है। नेट वर्थ की बात करें तो अरिजीत सिंह एक घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए वह 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अरिजीत सिंह एक फिल्मी गाने के लिए 25-30 लाख रुपए चार्ज करते हैं। अरिजीत की नेट वर्थ की बात करें तो सिंगर 180 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘मैदान’ की छूट रही पकड़, जानें 14वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई
अरिजीत सिंह नवी मुंबई के प्राइम लोकेशन में रहते हैं। उनके घर की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। उनके पास कुछ लग्जरी कारें हैं जिनमें हमर, रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज शामिल हैं।
Updated on:
25 Apr 2024 12:15 pm
Published on:
25 Apr 2024 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
