1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिपोर्टर ने पूछा शादी से पहले इंटीमेट होना कितना सही? सवाल सुन भड़के Arjun Kapoor, दिया ये जवाब

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं। दोनों भले ही शादी को लेकर कभी खुलकर बात नहीं करते लेकिन इन लव बर्ड्स के बीच प्यार भरपूर है। अक्सर अर्जुन कपूर से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल कि जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार वो भड़क गए।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Nov 18, 2022

arjun kapoor

arjun kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्तें दुनिया से छिपे नहीं हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और एक दूसरे के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों के फैंस लंबे समय से ही दोनों की शादी की राह देख रहे हैं, इसे लेकर नसे कई बार सवाल भी किए जाते हैं। हाल ही में एक्टर से इंटीमेसी को लेकर सवाल किया गया, जिसको लेकर उनका सिर घूम गया।

हाल ही में एक्टर एमटीवी के निशेध सीजन-2 (MTV’s Nishedh Season 2) के लॉन्च पर नजर आए। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और रिपोर्ट्स ने उनसे कई सवाल किए।

एक रिपोर्टर ने अर्जुन से पूछा, '"हमारे देश की आयडेंटिटी, हमारे देश का मजबूत कल्चर यह है, जहां शादी से पहले कोई सेक्स नहीं करता। शादी से पहले या शादी के बाद, मल्टीपल पार्टनर्स हों या इंटीमेसी को लेकर आप क्या ओपन सोच रखते हो? इंडिया की आयडेंटिटी है, वन वुमन, वन मैन। हम जीते एक बार हैं, मरते एक बार हैं और शादी भी एक ही बार करते हैं। इसके बारे में आपकी क्या सोच है? क्या शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना करना ठीक है। मल्टीपल पार्टनर्स रखना सही है?'

यह भी पढ़ें- सीन्स काटने पर भड़कीं आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल

इसपर अर्जुन ने कहा कि यह आयडेंटिटी किसने बनाई? रिपोर्टर कहता है शाहरुख खान ने। अर्जुन ने इसपर कहा- शाहरुख खान इंडिया की आयडेंटिटी नहीं हैं। साथ ही एक्टर इस जवाब को देते हुए हल्की स्माइल भी पास करते हैं. रिपोर्टर का कहना रहा कि शाहरुख खान ही इंडिया में इस आयडेंटिटी को प्रमोट करते हैं। अर्जुन ने उनकी यह बात मानने से इनकार कर दिया।

अर्जुन ने आगे कहा एक व्यक्ति की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव होते हैं।आप कई सारे लोगों से मिलते हैं। कई सारे रिलेशनशिप्स को एक्स्प्लोर करते हैं। जब आप तय करते हैं शादी करने की, तो यह उस व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात होती है। शादी करने से भी बड़ी बात होती है किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना।

आप मेरे से पूछ रहे हैं मल्टीपल पार्टनर्स के बारे में। अरे ये लाइफ है कोई वीडियो गेम नहीं तो मुझे लगता है कि आपको अपना सवाल बदलना चाहिए, क्योंकि इसका जवाब काफी लॉजिकल है।

यह भी पढ़ें- बब्बू मान को जान का खतरा

Story Loader