29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन कपूर की बहन छुप-छुपकर इस शख्स को कर रही हैं डेट, अब खुल गई पोल!

अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) और निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ( Boney kapoor ) का परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 16, 2022

article-2021617615343656076000.jpg

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) और निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ( Boney kapoor ) का परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर ( Anshula Kapoor ) को लेकर एक नई खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह किसी को डेट कर रही हैं। हाल में उनका एक वीडियो भी सामने आया है जो वायरल हो रहा है।

अंशुला कपूर वीडियो में रोहन ठक्कर के साथ दिखाई दे रही है। वह दोनों साथ में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। अंशुला ने यह वीडियो रोहन ठक्कर ( Rohan Thakkar ) के जन्मदिन पर पोस्ट किया है। रोहन के जन्मदिन पर उन्होंने बधाई देते हुए लिखा,'मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक, जो मेरी लाइफ के चारों तरफ घूमता है।' इससे सभी यह अंदेशा लगा रहे हैं कि राहुल ठक्कर उनके बॅायफ्रेंड हैं।

रोहन को डेट कर रही हैं अंशुला
बता दें अंशुला के इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) और चाचा संजय कपूर ( Sanjay Kapoor ) ने भी रोहन ठक्कर को विश किया है। इससे सभी फैंस अंदेशा लगा रहे हैं कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। अगर अंशुला की बात की जाए तो वह फिल्मी दुनिया से दूर अपना एक बिजनेस करती हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंशुला अपने परिवार के साथ अक्सर नई फोटोज और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

Story Loader