बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने दिखाया प्यार तो, अपना क्रेडिट मांगने लगीं करीना कपूर खान

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की और बर्थडे विश किया। जिसके बाद करीना कपूर खान अपना क्रेडिट मांगने लगी।

2 min read
Arjun Kapoor and Malaika Arora

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का आज 48वां जन्मदिन है। मलाइका को जन्मदिन पर फ्रेंड्स, फैमिली और फैंस सब उन्हें बर्थडे विशे कर रहे हैं। ऐसे में मलाइका के बॉयफ्रेंड ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की और बर्थडे विश किया। जिसके बाद करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपना क्रेडिट मांगने लगीं।

अर्जुन कपूर ने मलाइका के बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ‘इस दिन या किसी भी दिन मैं केवल आपको मुस्कुराते देखना चाहता हूं..दुआ करता हूं कि इस साल आप ज्यादा मुस्कुराए। मलाइका ने अर्जुन को जवाब देते हुए लिखा- "साफ दिख रहा है कि इस तस्वीर में मैं तुम्हें स्माइल करवा रही हूं।"

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने प्यार जताया तो करीना कपूर खान ने लिख डाला ‘मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन कपूर जी। जिससे पता चलता है कि ये फोटो उन्होंने ली है। करीना की इस मांग पर अर्जुन ने भी मजेदार जवाब दिया।

कई और सेलेब्स ने भी अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट कर अभिनेत्री को बधाई दी। रिया कपूर, दिया मिर्जा, ताहिरा कश्यप, मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान, बिपाशा बासु जैसे एक्टर्स ने दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

आपको बता दें कि अभिनेता ने अपने 34वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस के साथ रिश्ते का खुलासा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को डेट करने की बात कही थी। हालांकि, मलाइका उनसे उम्र में काफी बड़ी हैं।

Also Read
View All

अगली खबर