
Arjun rampal
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अर्जुन कपूर और गैबरीला पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। हाल में अर्जुन ने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वे पिता बनने वाले हैं। तस्वीर में उनकी गर्लफ्रेंड गैबरीला का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। बता दें कि अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है। वहीं अर्जुन को पहली शादी से दो बेटियां हैं। अभिनेता एक बार फिर से पिता बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
हाल में उन्हें अपनी दोनों बेटियों 17 वर्षीय मिहिका रामपाल और 13 वर्षीय मायरा रामपाल के साथ डिनर डेट स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्जुन काफी खुश और कूल नजर आ रहे थे। वहीं, उनकी बड़ी बेटी मिहिका ब्लैक टीशर्ट और मिनी स्कर्ट में तो छोटी बेटी व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं। तीनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आई। बेटियां भी काफी खुश नजर आ रही थी।
कैमरे के सामने भी सभी ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि अर्जुन की पहली शादी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। ज्ञातव्य है कि अर्जुन और मेहर ने शादी के 20 साल बाद तलाक ले लिया था।
Updated on:
26 Apr 2019 04:31 pm
Published on:
26 Apr 2019 04:31 pm
