19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल के दवा-दारू के इंतजाम पर पहले खुश फिर मायूस हुई उर्वशी

केजरीवाल के दवा-दारू के इंतजाम पर पहले खुश फिर मायूस हुई उर्वशी
less than 1 minute read
Google source verification
उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर एक टिक टॉक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा दवा दारू के इंतजाम पर पहले उर्वशी खुश होती नजर आई, लेकिन जैसे ही उन्होंने कहा दारू नहीं दवा तो वह मायूस हो गई, यह टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उर्वशी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है धोखा है यह।

बता दें कि लॉक डाउन के चलते बॉलीवुड स्टार से लेकर टीवी सितारे तक विभिन्न तरीकों से दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि इस दौरान टिक टॉक सबसे ज्यादा फेमस है, इस कारण सभी लोग टिक-टॉक ऐप का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक जनसभा की क्लिप का इस्तेमाल करते हुए एक टिक टॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल जब कहते हैं कि उन्होंने लोगों के दवा दारू का इंतजाम किया है, तो उर्वशी काफी उत्साहित होती है, लेकिन अगले ही पल केजरीवाल बोलते हैं कि उन्होंने दारू की नहीं बल्कि सिर्फ दवा का इंतजाम लोगों के लिए किया है केजरीवाल की बात सुनकर उर्वशी मायूस हो जाती है, फैंस के बीच उर्वशी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है , इसे करीब साढे 5 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।