2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saif Ali Khan चाकू कांड मामले में ऑटो-रिक्शा चालक का बयान दर्ज, जांच में जुटी 40 टीमों को अब तक नहीं मिला सुराग

Saif Ali Khan: सैफ अली खान चाकू कांड मामले में पुलिस 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हाई प्रोफाइल केस होने के कारण क्राइम ब्रांच की 40 टीमें भी लगाई गई हैं, जो अब तक आरोपी का सुराग ढूंढने में लगी हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 18 Jan 2025, 7:39 PM IST

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार हमला करने वाला शख्स अभी भी मुंबई पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 64 घंटे बीत जाने के बाद भी क्राइम ब्रांच की 40 टीमें अब तक आरोपी का सुराग ढूंढने में लगी हुई हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी का पता नहीं चल सका है। हालांकि आरोपी की वारदात की वीडियो और फोटो पुलिस के हाथ लग गई है।

पुलिस ने ऑटो-रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा से की पूछताछ

सैफ पर हमला करने वाला आरोपी घटना के बाद दादर चला गया था। आरोपी ने कप्तान खाना इलाके में एक मोबाइल शॉप से ​​हेडफोन खरीदा था।

क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम दुकान पर पहुंची, जहां उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और दुकानदार से पूछताछ की। हालांकि, दुकानदार ने खुलासा किया कि उसे हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इससे पहले आरोपी का जूता चोरी वाला वीडियो और आसमानी रंग का शर्ट पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।

इस बीच बता दें, पुलिस ने ऑटो-रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा को भी ढूंढ निकाला, जि‍सने हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। उसका बयान बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।

सैफ अली से मिलने अस्पताल पहुंचीं सारा-सबा सहित नजर आए अन्य सितारे

बांद्रा स्थित घर में हुए हमले के बाद सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनका हालचाल जानने के लिए पत्नी करीना, बेटी सारा अली खान, बहन सोहा अली खान समेत अन्य फिल्मी सितारे अस्पताल के बाहर नजर आए।

मामले को लेकर करीना कपूर ने भी पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमला हुआ, उन्होंने अपने बच्चों तैमूर, जेह और उनके नौकर को सुरक्षा के लिए 12वीं मंजिल पर भेज दिया।

करीना कपूर ने बताया कि हमलावर ने उनके घर से कुछ भी नहीं चुराया। अभिनेत्री ने कहा कि वह बेहद आक्रामक था और उसने बार-बार सैफ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जबकि उसने बहादुरी से खुद का बचाव करने का प्रयास किया। हमले के बाद, करीना कपूर को उनकी बहन करिश्मा कपूर के घर ले जाया गया, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बता दें लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि अभिनेता अभी ठीक हैं और उन्हें दो या तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह खतरे से बाहर हैं।

ताजा अपडेट: छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध गिरफ्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पर स्टेशन इंचार्ज (आरपीएफ पोस्ट) एसके सिंह ने कहा, "हमें टावर लोकेशन की जानकारी मिली थी, जिससे पता चला कि सैफ अली खान मामले का संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। इस इनपुट के आधार पर, हमने ट्रेन के जनरल डिब्बों की जांच के लिए दो टीमें बनाईं। सामने के जनरल कोच में, हमने संदिग्ध की तस्वीर और हमें दिए गए मोबाइल नंबर से मिलते-जुलते व्यक्ति की पहचान की… मुंबई पुलिस को सूचित कर दिया गया है, और उनकी टीम के आज रात 8 बजे के आसपास रायपुर पहुंचने की उम्मीद है और आगे की कार्रवाई के लिए यहां पहुंचेगी…"

यह भी पढ़ें: दर्द से छटपटा रहे थे सैफ अली खान, अस्पताल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर ने किया खुलासा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन