
avengers-endgame-about-to-cross-300-crore-rs-on-box-office
हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म Avengers Endgame की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रही है। पूरी दुनिया में अब भी यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक हफ्ते होने के बाद अब भी यह फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। हाल में इस फिल्म ने देश में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।
मूवी एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नए आकड़े साझा किए हैं। तरण आदर्श ने बताया कि इस फिल्म ने बीते शनिवार को कमाई में फिर से उछाल लगाते हुए 18 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म देश में अब तक 290 करोड़ की कमाई कर चुकी है और बहुत ही जल्द 300 करोड़ के आकड़े को भी पार कर जाएगी।
इसके साथ ही यह फिल्म देश की ऐसी पहली हॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है जो 300 करोड़ के आकड़ें को पार करने जा रही है। वहीं यह मूवी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म पहने ही बन चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह फिल्म और कितने रिकॉर्ड को धवस्त करेगी।
Published on:
05 May 2019 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
