
आवारा पागल दीवाना एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये आरती छाबड़िया ने अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की है।
आरती ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। पोस्ट पर उनके फैंस ढेरों कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News
आरती छाबड़िया ने मूवी 'तुमसे अच्छा कौन है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मूवी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस मूवी के बाद आरती ने अक्षय कुमार जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी काम किया। आवारा पागल दीवाना में आरती ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ दिखाई दी थीं।
एक मूवी के सीन के दौरान मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने आरती को थप्पड़ मार दिया था। इसपर आरती खूब रोई थीं। दरअसल इस सीन में आरती को पता नहीं था कि उन्हें थप्पड़ पड़ने वाला है। इस बात का खुलासा उन्होंने काफी समय बाद एक इंटरव्यू में किया था।
Updated on:
03 Apr 2024 09:05 pm
Published on:
03 Apr 2024 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
