
Ayodhya Ram Mandir inauguration: राम मंदिर में आज यानी कि 22 जनवरी को होने जा रहे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए तमाम सेलेब्रिटीज अयोध्या पहुंचे हुए हैं। हर तरह जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं। इसी बीच मीडिया के लोग भी वह पहुंचे हैं। स्टार्स से जान श्री राम के बारे में कुछ सवाल पूछे गए तोह उन्होंनें उत्साह के साथ मजेदार जवाब दिए हैं। इसी बीच विवेक अबोरॉय से पूछा गया कि उन्हें राल लला का बाल स्वरूप कैसा लगा तो उन्होंने बड़ा ही प्यारा जवाब दिया। विवेक ने कहा कि यूं तो राम के सभी स्वरूप बेहद प्यारे हैं लेकिन बाल स्वरूप कुछ अलग ही है। वैसे भी बच्चों पर बहुत प्यार आता है और जब आप राम को बाल स्वरूप में देखते हैं तो दिल में एक अलग खुशी और प्यार उमड़ता है। विवेक ने कहा कि सबसे बड़ी खुशी इस बात है कि 500 साल के वनवास के बाद अब राम लला आ रहे हैं अपने घर। इतने लोगों की कड़ी तपस्या और लाखों लोगों के बलिदान के बाद राम लला आ रहे हैं। ये राम जी का ही आशीर्वाद है कि हम लोग आज यहां हैं। उसके बाद विवेक ओबेरॉय ने अपनी दमदार आवाज में जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए , वह मौजूद लोगों ने भी जोश और उत्साह के साथ एक्टर की आवाज में आवाज मिलाया।
Published on:
22 Jan 2024 10:47 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
