
Ayushman khurana
अभिनेत्री नुसरत भरूचा एक बार फिर से एकता कपूर के साथ जोड़ी जमाएंगी। पिछले महीने खबर आई थी कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम नुसरत पहली बार कॉमेडी फिल्म 'गुगली में अभिनेता आयुष्मान खुरान के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगी। हाल ही में अभिनेत्री ना केवल फिल्म के बारे में बल्कि उन्होंने एकता के साथ फिर काम करने की बात भी कन्फर्म की। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि एकता की सभी प्रशंसा करते है जो अपनी शुरुआती कॅरियर में उनके साथ काम कर चुके। एकता के साथ अच्छी बॉन्डिग का इशारा करते हुए नुसरत ने इस फिल्म के अनुभव को घर वापसी बताया।
आयुष्मान के साथ शूटिंग को लेकर एक्साइटेड:
आयुष्मान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित नुसरत ने कहा, वह उनके साथ जल्द शूटिंग शुरू करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह साल फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल की उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' काफी हिट रही थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी अगली फिल्म 'गुगली' से भी सक्सेस की उम्मीद है।
दोनों को एक साथ देखना होगा दिलचस्प
आयुष्मान खुराना ने भी नुसरत की बात पर सहमति जताते हुए कहा, 'हां, इस साल कंटेंट बेस्ड फिल्में काफी सक्सेस रही हैं। उनकी इस साल आई फिल्म 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है और आयुष्मान की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया है। इस फिल्म में कॉमेडी जोनर के दोनों स्टार्स को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। बता दें कि नुसरत फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से फेमस हुई थी तो आयुष्मान ने 'विकी डोनर' के साथ अपनी शुरूआत की थी। दोनों ही कॉमेडी जोनर की फिल्में थी।
अगले महीने फ्लोर पर जाएंगी 'गुगली'
नुसरत की आगामी फिल्म 'गुगली' को राज शांडिल्य निर्देशित होगी। वह इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू करेंगे। राज पहले ही एकता कपूर के सासथ काम कर रहे हैं। जिन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' लिखी थी। रिपोट्र्स के मुताबिक, 'गुगली' दिसंबर के पहले सप्ताह में फ्लोर पर जा सकती है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा नुसरत, राजकुमार के साथ फिल्म 'तुर्रम खां' में भी नजर आएंगी। जो हंसल मेहता और अजय देगवन प्रोड्यूस्ड होगी।
Published on:
27 Nov 2018 06:16 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
