
priyanka and nick
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की हाई प्रोफाइल वेडिंग हाल ही में सम्पन्न हुई है। अब एक और हाई प्रोफाइल शादी की तैयारियां जोरो पर हैं। प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनस की बहुचर्चित शादी अगले सप्ताह सम्पन्न होगी। प्रियंका का मुंबई स्थित बंगला भी दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है। शादी के लिए निक का परिवार भी इंडिया पहुंच चुका है। प्रियंका की शादी की तैयारियां फिलहाल जोर शोर से चल रही हैं। हालांकि, ऐन वक्त पर कुछ बदलाव किए गए हैं। प्रियंका की संगीत सेरेमनी और कुछ अन्य फंक्शन मेहरानगढ़ फोर्ट में होने वाले थे, लेकिन अब सिक्योरिटी रीजन के कारण यह उम्मेद भवन में शिफ्ट कर दिए गए हैं।
खुद प्रियंका ने चेंज किया वेन्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेन्यू चेंज करने का निर्णय खुद प्रियंका ने सिक्योरिटी रीजन के चलते लिया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने वेडिंग फंक्शन के लिए पुलिस से प्रोटक्शन देने के बारे में पूछा था। हालांकि, उन्होंने स्वयं के लिए एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है। उन्होंने पुलिस से मेहरानगढ़ फोर्ट से उम्मेद भवन पैलेस की यात्रा के दौरान प्रोटक्शन की मांग की थी। लेकिन पुलिस फोर्स ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
बुकिंग रद्द होने की पुष्टि हुई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के चलते पुलिस ने प्रियंका की सिक्योरिटी के लिए इंकार कर दिया। जिसके कारण प्रियंका ने वेन्यू चेंज करने का फैसला लिया। मेहरानगढ़ किले के एक अधिकारी ने बुकिंग रद्द करने की पुष्टि की है।
भारतीय परंपरा से होगी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कपल के भारतीय रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। मैरिज सर्टिफिकेट के लिए सभी कागज कार्यवाही भी पूरी हो चुकी हैं। खबर है कि शादी व्हाइट वेंडिग की थीम पर भारतीय परंपरा से सम्पन्न होगी। शादी के कार्ड भी तैयार हो चुके हैं।
Published on:
27 Nov 2018 03:02 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
