
nick and priyanka
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब सबकी निगाहें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर टिकी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंध जांएगे। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से हॉलीवुड में सक्रिय हैं। ऐसे में उन्होंने वहां भी काफी पैसार कमाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रियंका और निक में से ज्यादा अमीर कौन है। आइए जानते हैं।
इन गानों ने प्रियंका को हॉलीवुड में किया मशहूर:
प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत सिंगिंग से की थी। वर्ष 2012 में प्रियंका ने अमारीकन रैपर Wi।।।I।Am के साथ पहला गाना 'In My City' गाया। इसके बाद 2013 में उनके 'Exotic' और 2014 में 'I Can't Make You ।ove Me' गाने रिलीज हुए। इन तीन गानों ने प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड जगत में मशहूर कर दिया।
क्वांटिको ने बनाया ग्लोबल सेलेब्रिटी:
सिंगिंग में मशहूर होने के बाद प्रियंका को अमरीकन टीवी शो 'क्वांटिको' में रोल मिला। इस शो के दोनों सीजन काफी हिट रहे और प्रियंका ने इस शो में अहम भूमिका निभाई थी। इस शो ने उन्हें ग्लोबल सेलेब्रिटी बना दिया। प्रियंका अपने हॉलीवुड कॅरियर को लेकर लगातार सुर्खियों में रहले लगी।
इतने करोड़ है प्रियंका की नेट वर्थ:
प्रियंका सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रही हैं। वह हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड में भी सक्रिय है। इतना ही नहीं फोर्ब्स की 2017 की मोस्ट पॉवरफुल वुमन की ग्लोबल सूची में प्रियंका 97 स्थान पर थीं। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सलाना आमदनी 10 मिलियन डॉलर यानि लगभग 64 करोड़ रुपए आंकी गई थी। यह आमदनी एक जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच थी। वहीं अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका की नेट वर्थ 28 मिलियन डॉलर यानि क़रीब 200 करोड़ रुपए बताई गई थी।
प्रियंका से कम है निक की नेट वर्थ:
प्रियंका के मंगेतर और अमरीकन सिंगर निक जोनस ने म्यूजिक वीडियोज के अलावा टीवी और फिल्मों में भी काम किया है। वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'जुमानजी- वेलकम टू जंगल' में निक अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके बावजूद आपको जानकर हैरानी होगी कि निक की नेट वर्थ प्रियंका से कम है। अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज़ की कमाई का हिसाब-किताब रखने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, निक की नेट वर्थ करीब 25 मिलियन डॉलर यानि लगभग 171 करोड़ रुपए है। शादी के बाद दोनों की संयुक्त संपत्ति 300 करोड़ रु से अधिक हो जाएगी।
Updated on:
27 Nov 2018 05:26 pm
Published on:
27 Nov 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
